पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद,थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में लूट की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से 01 अवैध तमंचा,01 खोखा कारतूस,01 जिन्दा कारतूस,01 मोबाइल फोन,01 ऑटो रिक्शा व 700/- रूपये नकद बरामद ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, दिनांक 17.06.2026एसीपी, मसुरी श्री अजय कुमार की पुलिस टीम थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी/ पुलिस मुठभेड़ का विवरण थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से मेरठ की तरफ उतरने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर ने बताया कि लूट की घटना कारित करने वाला अभियुक्त अपने साथियों के साथ नवीपुर बम्बा पेरिफेरल अण्डरपास के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आने वाला है । इस सूचना पर पुलिस टीम दुहाई से नवीपुर बम्बा पेरिफेरल एक्सप्रेसवे अण्डरपास के नीचे चेकिंग करने लगे तभी नवीपुर की तरफ से एक ऑटो रिक्शा आता दिखाई दिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु ऑटो रिक्शा को टोर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया तो ऑटो रिक्शा सवार व्यक्ति ऑटो रिक्शा को न रोकते हुए । पिछली दिशा में मोडकर भागने का प्रयास करने लगा जिससे वो बम्बे के पास फस गया अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचा निकालकर फायर कर दिया । पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायर किया जिसमें उक्त व्यक्ति के पैर में गोली लग गयी । पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग करके उस व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया । पकड़े जाने पर नाम पता पूछा तो घायल व्यक्ति ने अपना नाम करन पुत्र सूरजपाल नि0 गली नं0 18 फेज 10 शिव विहार थाना करावल नगर दिल्ली उम्र- 24 वर्ष बताया जिसके 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 01 मोबाइल फोन, 01 ऑटो रिक्शा व 700/- रूपये नकद बरामद हुए । घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ का विवरण- पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मैंने अपने साथियों पुनित शर्मा , जतिन मित्तल व अनुराग गुप्ता के साथ मिलकर ऑटो रिक्शा में एक व्यक्ति को मेरठ मोड से बिठाकर 02 फोन व 5600 रुपये की लूट की थी जो हमने लूट के बाद दुहाई पेरिफेरल के आगे सुन सान जगह छोड दिया था तथा मिले रुपये को हमने आपस में बांट लिया था तथा लूटे गये एक फोन को पुनित शर्मा को दे दिया था तथा दूसरा फोन मैंने अपने पास रख लिया था । मुझसे जो पैसे व फोन बरामद हुए हैं वह उस लूट से सम्बन्धित है । तथा यह वही ऑटो है जिससे हमने लूट की घटना की थी । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- करन पुत्र सूरजपाल नि0 गली नं0 18 फेज 10 शिव विहार थाना करावल नगर दिल्ली उम्र- 24 वर्ष (मुठभेड में घायल अवस्था में गिरफ्तार) बरामदगी का विवरण – कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 01 मोबाइल फोन, 01 ऑटो रिक्शा व 700/- रूपये नकद बरामद ।गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना मुरादनगर पुलिस टीम ।












