कुंडा की बेटी तेजस्वी केसरवानी ने CA परीक्षा में लहराया परचम, बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

कुंडा की बेटी तेजस्वी केसरवानी ने CA परीक्षा में लहराया परचम, बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा की होनहार बेटी तेजस्वी केसरवानी ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शुमार चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे कुंडा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
पुराना कुंडा निवासी तेजस्वी केसरवानी, कुंडा के प्रतिष्ठित व्यापारी लक्ष्मण प्रसाद केसरवानी की पुत्री एवं सुप्रसिद्ध अधिवक्ता वैभव केसरवानी की बहन हैं। बचपन से ही मेधावी छात्रा रहीं तेजस्वी ने अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह बड़ी सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली CA परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में गिना जाता है। ऐसे में बेहद कम उम्र में इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर तेजस्वी ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास हो तो कोई भी सफलता असंभव नहीं है।
तेजस्वी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कुंडा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने तेजस्वी केसरवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता उन अभिभावकों के लिए भी प्रेरणा है जो अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सफल बनाना चाहते हैं।
तेजस्वी केसरवानी की यह उपलब्धि निश्चित रूप से कुंडा के इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में याद की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal