प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर! दंगा नियंत्रण के लिए हुआ ‘बल्वा ड्रिल’ का बड़ा अभ्यास

प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर! दंगा नियंत्रण के लिए हुआ ‘बल्वा ड्रिल’ का बड़ा अभ्यास 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में कानून एवं शांति व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में एंटी-रायट (बल्वा) ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस जवानों को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और दंगा निरोधी उपकरणों के सुरक्षित व प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विभिन्न सुरक्षा फॉर्मेशन और रणनीतियों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। विशेष बात यह रही कि पूरे अभ्यास की निगरानी ड्रोन कैमरे के जरिए की गई, जिससे प्रशिक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे नियमित अभ्यासों से किसी भी आपात स्थिति, दंगा या उपद्रव की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें