जनपद के पात्र दिव्यांगजन निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गौतमबुद्धनगर आशीष कुमार सिंह ने की अपिल,

जनपद के पात्र दिव्यांगजन निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गौतमबुद्धनगर आशीष कुमार सिंह ने की अपिल,

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 22 जून, 2026 जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गौतमबुद्धनगर आशीष कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को बताया कि शासन द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाने की योजना संचालित है। इस योजना में आवेदन/पंजीकरण हेतु ऑनलाइन पोर्टल divyanjanup.upsdc.dov.in विकसित किया गया है। जनपद के ऐसे पात्र दिव्यांगजन, जिन्हें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, बैसाखी, सेंसर स्टिक (दृष्टिबाधितजनों हेतु), स्मार्ट फोन, टैबलेट, कैलीपर्स, कृत्रिम हाथ अथवा कृत्रिम पैर जैसे सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, वे पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए दिव्यांगता दर्शाता रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्मतिथि अथवा आयु प्रमाण पत्र (आधार कार्ड/हाईस्कूल अंकपत्र), आय प्रमाण पत्र (शहरी क्षेत्र हेतु वार्षिक आय 56,460 रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्र हेतु 46,080 रुपये तक), दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं संबंधित उपकरण के लिए चिकित्साधिकारी द्वारा जारी संस्तुति प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने अथवा किसी प्रकार की असुविधा होने पर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, कक्ष संख्या-107, सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर में संपर्क किया जा सकता है। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें