‍मां बाराही धाम के सौंदर्यीकरण हेतु 54 लाख की परियोजना का शिलान्यास।

‍मां बाराही धाम के सौंदर्यीकरण हेतु 54 लाख की परियोजना का शिलान्यास।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। रानीगंज स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र मां बाराही धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने 54 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।परियोजना के तहत मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट, भव्य मुख्य द्वार, हाल निर्माण, शुद्ध पेयजल व्यवस्था तथा इंटरलॉकिंग मार्ग सहित कई सुविधाओं का विकास कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।शिलान्यास के उपरांत धीरज ओझा ने मां बाराही देवी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।उन्होंने कहा कि मां बाराही धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके विकास से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और धार्मिक महत्व को सशक्त करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

ये भी पढ़ें मोहर्रम को लेकर कर्बला स्थल गाजी का बाग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें