मैनपुरी में दर्दनाक घटना: पिता के सामने युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान

मैनपुरी में दर्दनाक घटना: पिता के सामने युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान

संवादाता :पंकज मिश्रा  मैनपुरी। जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के कनेगी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। 35 वर्षीय युवक ने अपने पिता के सामने ही अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय युवक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

भागवत कथा में शामिल होने आया था गांव

मृतक की पहचान टिंकू पुत्र शिवदास के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक चालक था और गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था। बुधवार को वह घर पर मौजूद था और मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था।

पिता रोकते रहे, लेकिन चला दी गोली

पुलिस के अनुसार, बातचीत के दौरान टिंकू ने अचानक 315 बोर का तमंचा निकाल लिया। यह देखकर उसके पिता शिवदास उसे रोकने के लिए दौड़े, लेकिन इससे पहले ही उसने अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

तमंचा और कारतूस बरामद, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर बादशाह चौकी प्रभारी सतीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष अनुज चौहान और सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं।

मोबाइल कॉल और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक टिंकू चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह भांग पीने का आदी था। घटना के समय वह अपने भाई से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। पुलिस कॉल डिटेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें ‎फतनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 29 मामलों का हिस्ट्रीशीटर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal