फतनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 29 मामलों का हिस्ट्रीशीटर।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना फतनपुर पुलिस ने रंगदारी और धमकी से जुड़े मुकदमे में अभियुक्त मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ अखिलेश पाण्डेय को थाना क्षेत्र के बाबा गणेश दास मंदिर, गारापुर के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर प्रतापगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, जबरन वसूली, चोरी, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट, गुंडा एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में करीब 29 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें गोवध निवारण अधिनियम के वांछित 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार












