प्रतापगढ़ में VB-G RAM G योजना के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन
ग्रामीण श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने पर जोर
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़, 12 अक्टूबर। जनपद प्रतापगढ़ में आज VB-G RAM G योजना के अंतर्गत विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों को गति प्रदान करना है।
इस अभियान के माध्यम से श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और गांवों के समग्र विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।
संबंधित अधिकारियों को रोजगार सृजन के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है।
रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, गांव विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे।











