सांगीपुर में चोरी की वारदात का खुलासा, 13 मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता सदानंद द्विवेदी
प्रतापगढ़। सांगीपुर पुलिस, स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के कई मामलों में वांछित आरोपी सचिन गौतम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोवर्धनपुर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में शामिल था।
आरोपी के कब्जे से इन्वर्टर, बैटरी, एलसीडी टीवी, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर और चोरी में इस्तेमाल किया गया टाटा इंट्रा वाहन बरामद किया गया है। इसके अलावा 520 रुपये नकद भी मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ और अमेठी में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान तारापुर में करीब 50 हजार रुपये की चोरी की घटना का भी खुलासा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।











