नैदी गांव में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर पलटी सिटी पब्लिक स्कूल की बस

नैदी गांव में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर पलटी सिटी पब्लिक स्कूल की बस

संवाददाता सुमित मिश्रा

बस में 15 से 20 बच्चों के सवार होने की सूचना, सभी के बाल-बाल बचने की खबर

प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के नैदी पटना चौराहे के पास सोमवार को सिटी पब्लिक स्कूल, जेठवारा की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 15 से 20 बच्चों के सवार होने की सूचना है। गनीमत रही कि बच्चे बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।

बस पलटने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, बच्चों को चोट लगने या किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें