प्रतापगढ़ गोपाल मंदिर से निकली शिव बारात चिलबिला पहुंची, भोलेनाथ और माता पार्वती के जयमाल का दिखा अद्भुत नजारा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। रामलीला समिति की ओर से निकाली गई भव्य शिव बारात गोपाल मंदिर से होते हुए चिलबिला पहुंची। यहां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के जयमाल का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। इस अद्भुत नजारे को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
शिव-पार्वती के विवाहोत्सव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा और शिव बारात आकर्षण का केंद्र बनी रही।











