प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
गोवध निवारण अधिनियम के वांछित 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने वर्ष 2021 से गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे दो शातिर
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुख्तार और कल्लू उर्फ फैय्याज के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।प्रतापगढ़ पुलिस का अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें पट्टी तहसील में जमीनी विवाद पर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला तहसील भवन पर चढ़ी












