चिन्मय अमृत यात्रा का ऊँचाहार में भव्य स्वागत, पावन पादुकाओं के दर्शन कर भावविभोर हुआ चिन्मय परिवार

चिन्मय अमृत यात्रा का ऊँचाहार में भव्य स्वागत, पावन पादुकाओं के दर्शन कर भावविभोर हुआ चिन्मय परिवार

ऊँचाहार, रायबरेली। चिन्मय मिशन के 75 गौरवशाली वर्षों की ज्ञान, साधना और सेवा परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली “चिन्मय अमृत यात्रा” शनिवार को चिन्मय विद्यालय, एनटीपीसी ऊँचाहार पहुंची। यात्रा के विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और चिन्मय परिवार ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।

लखनऊ के रास्ते ऊँचाहार पहुंची इस यात्रा में पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी की पावन पादुकाएं तथा उनसे जुड़ी दुर्लभ एवं पवित्र स्मृतियां दर्शन के लिए रखी गई हैं। यात्रा का नेतृत्व चिन्मय मिशन के स्वामी मित्रानंद जी कर रहे हैं। उनके साथ कई ब्रह्मचारी एवं स्वामिनी भी यात्रा में शामिल हैं।

चिन्मय मिशन की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई यह यात्रा 31 दिसंबर 2025 को चिन्मय विभूति, पुणे से शुरू हुई थी, जिसका समापन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रस्तावित है। करीब 295 दिनों की यह राष्ट्रीय आध्यात्मिक यात्रा देश के विभिन्न शहरों और गांवों तक उपनिषदों, भगवद्गीता, भारतीय संस्कृति और जीवन-मूल्यों का संदेश पहुंचा रही है।

विद्यालय में यात्रा वाहन के पहुंचते ही श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव का वातावरण बन गया। प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी के नेतृत्व में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय परिवार ने यात्रा का स्वागत किया। गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी की पावन पादुकाओं के दर्शन कर उपस्थित लोगों ने स्वयं को भारतीय ज्ञान परंपरा की इस महान विरासत से जुड़ा महसूस किया।

इस दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने गुरुदेव के जीवन, विचारों और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा के माध्यम से सार्वजनिक प्रवचन, शैक्षिक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सत्संग और डिजिटल यज्ञ सहित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार स्वामी ने कहा कि चिन्मय अमृत यात्रा का ऊँचाहार पहुंचना विद्यालय परिवार के लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुदेव के जीवन और संदेश से प्रेरणा लेकर ज्ञान, संस्कार, सेवा और राष्ट्रभावना को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

ऊँचाहार में श्रद्धा और आत्मीयता से स्वागत के बाद चिन्मय अमृत यात्रा अपने अगले पड़ाव सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गई। विद्यालय परिवार ने यात्रा के आगामी पड़ावों की सफलता और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है