शारदा सहायक नहर का साफ सफाई जोरो पर
प्रतापगढ़। कुंडा तहसील क्षेत्र के बाबागंज से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक नहर की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। यह नहर कई ग्राम पंचायतों से होते हुए प्रतापगढ़ मुख्यालय तक पहुंचती है और क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत मानी जाती है।नहर में जमी गाद, झाड़-झंखाड़ और अन्य अवरोधों को हटाए जाने से पानी का प्रवाह सुचारु होने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे धान सहित अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई समय पर हो सकेगी और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से किसान नहर की सफाई की मांग कर रहे थे।स्थानीय किसानों ने बताया कि समय पर पानी मिलने से खेती की लागत कम होगी, फसलों की बेहतर बढ़वार होगी और उत्पादन में भी वृद्धि होने की संभावना है। किसानों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि नहरों की नियमित सफाई और रखरखाव कराया जाए, ताकि भविष्य में सिंचाई व्यवस्था बाधित न हो। क्षेत्र के किसानों को अब उम्मीद है कि जल्द ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा और खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचने से खेती को नई गति मिलेगी।
ये भी पढ़ें बैंक से रुपये निकालकर लालगंज जा रहे बुजुर्ग से टप्पेबाज़ी, बैग काटकर ₹1.50 लाख उड़ाए












