Pratapgarh: अपने कार्य में शिथिलता बरतने के कारण, प्रभारी निरीक्षक हुए निलंबित 

अपने कार्य में शिथिलता बरतने के कारण, प्रभारी निरीक्षक हुए निलंबित 

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में पट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षकों को अपने कार्य में शिथिलता बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय,उ0नि0 बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय व उ0नि0 सन्तोष कुमार पासवान को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इसके अलावा क्षेत्राधिकारी पट्टी की जांच/ रिपोर्ट के आधार पर कार्य सरकार में लापरवाही, शिथिलिता बरते जाने पर निरीक्षक/उ0नि0 उपरोक्त को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

अपने कार्य में शिथिलता बरतने के कारण, प्रभारी निरीक्षक हुए निलंबित 
प्रेस नोट

इसके साथ ही इसी क्रम में आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को कार्य सरकार में लापरवाही बरतने को संज्ञान में लेकर –

01.प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय (थाना पट्टी), पीएनओ- 952690087

02.उ0नि0 बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय (थाना पट्टी), पीएनओ-152032661

03 उ0नि0 सन्तोष कुमार पासवान (थाना पट्टी), पीएनओ-202612197

उपरोक्त पुलिसकर्मियों को कार्य सरकार में लापरवाही, शिथिलिता बरती जाने के संबंध में जांच के दौरान प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही आसन्न हैं ।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: तेज रफ्तार डंपर ने मासूम को कुचला, घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें