ग्रेटर नोएडा,थाना ईकोटेक-3 पुलिस को मिली बड़ी सफलता 13.4 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डैटसन गो+ कार भी जब्त
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा और एक नीले रंग की DATSUN GO+ कार (HR26 CZ 6322) बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने लखनावली रोड स्थित डंपिंग यार्ड के पास से सतेन्द्र कुमार (33 वर्ष) निवासी ग्राम नंगला बरौला, थाना जवां, जिला अलीगढ़ तथा शिवम चौहान (23 वर्ष) निवासी ग्राम उखलाना, थाना हरदुआगंज, जिला अलीगढ़ (हाल निवासी ऐमनाबाद, थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर) को गिरफ्तार किया।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ईकोटेक-3 में मु0अ0सं0 321/26 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बरामद गांजा और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।












