गाजियाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

गाजियाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में डीसीपी ग्रामीण श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहरान उर्फ गोलू शेख सिद्दीकी (21) और जीशान शेख सिद्दीकी (27) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रोनिका सिटी, लोनी और दिल्ली के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें जंगल और झाड़ियों में छिपा देते थे। बाद में मौका देखकर दिल्ली के कबाड़ी बाजार में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। बरामद तीनों मोटरसाइकिलें भी इन्हीं क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि दोनों के खिलाफ पहले से भी वाहन चोरी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें