प्रयागराज: बाढ़ में फंसे हैं तो यहाँ आइए | हरिहर गेस्ट हाउस में निःशुल्क राहत शिविर शुरू

बाढ़ में फंसे हैं तो यहाँ आइए | हरिहर गेस्ट हाउस में निःशुल्क राहत शिविर शुरू

कौड़िहार ब्लॉक के बाढ़ पीड़ितों के लिए हरिहर गेस्ट हाउस में समाजसेवी संदीप पाण्डेय ने की रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था

प्रयागराज जिले के कौड़िहार ब्लॉक अंतर्गत बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए समाजसेवी संदीप पाण्डेय ने एक सराहनीय पहल की है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए नवाबगंज स्थित हरिहर गेस्ट हाउस में रहने और खाने की पूरी तरह मुफ्त व्यवस्था की गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कई गांवों में पानी भर जाने से लोगों के घर डूब चुके हैं और सैकड़ों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

हरिहर गेस्ट हाउस में न केवल सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे प्रभावित लोगों को दो वक्त की रोटी और एक सुरक्षित आश्रय मिल सके। संदीप पाण्डेय का कहना है कि जब तक बाढ़ की स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक यह राहत शिविर सक्रिय रूप से संचालित रहेगा।

उन्होंने यह भी अपील की है कि जो भी बाढ़ पीड़ित इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, वे बिना किसी हिचकिचाहट के गेस्ट हाउस पहुंचें और वहां रुकें। समाजसेवी की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में उनका यह कदम लोगों के लिए संबल और सहारा बनकर सामने आया है।

ये भी पति की बेरहमी से हत्या, पेट फाड़ा, फिर तेजाब डालकर जलाया शव

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal