एटा जीटी रोड पर लगी तिरंगा लाइटें बंद, शहरवासी बोले- स्वतंत्रता दिवस से पहले हों चालू

एटा जीटी रोड पर लगी तिरंगा लाइटें बंद, शहरवासी बोले- स्वतंत्रता दिवस से पहले हों चालू।

संवादाता अमन अहमद. एटा। स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, लेकिन जनपद एटा की मुख्य जीटी रोड पर खंभों पर लगी तिरंगा लाइटें कई दिनों से बंद पड़ी हैं। यह क्षेत्र नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता के अधीन आता है। शहरवासियों का कहना है कि यह लाइटें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का वातावरण बनाती हैं, लेकिन उनकी खराबी से शहर की रौनक फीकी पड़ रही है।

विशेष रूप से नगर कोतवाली से लेकर अलीगंज रोड चौराहा और जे.एल.एन. डिग्री कॉलेज तक लगी तिरंगा लाइटें बंद हैं। लोगों का कहना है कि यह केवल सजावट नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इन लाइटों की मरम्मत कराकर चालू कराया जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर शहर देशभक्ति की रोशनी में नहाया नजर आए।

ये भी पढ़ें एटा मेडिकल कॉलेज को मिला नया प्राचार्य, डॉ. बलवीर सिंह जल्द संभालेंगे कार्यभार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया