बारिश ने खोली खैराबाद नगर पालिका की पोल, जोशी टोला में सड़कों से लेकर घरों तक भरा पानी

बारिश ने खोली खैराबाद नगर पालिका की पोल, जोशी टोला में सड़कों से लेकर घरों तक भरा पानी

संवाददाता निशांत त्रिपाठी खैराबाद, सीतापुर। लगातार हो रही बारिश ने खैराबाद नगर पालिका की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नगर क्षेत्र के जोशी टोला में बारिश के बाद सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। हालात इतने खराब हो गए कि कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है। नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था पर्याप्त न होने के चलते जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के दौरान जलभराव के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या के साथ ही मच्छरों के पनपने और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जोशी टोला में तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन जलभराव की इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और प्रभावित क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए कितनी जल्दी प्रभावी कदम उठाए जाते हैं।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें