मिशन शक्ति 6.0: स्प्रिंग विला स्कूल में छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

मिशन शक्ति 6.0: स्प्रिंग विला स्कूल में छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

लोनी (गाजियाबाद)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत थाना लोनी पुलिस द्वारा स्प्रिंग विला स्कूल (Spring Ville School) में जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में थाना लोनी के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अंजलि और करियर काउंसलिंग विशेषज्ञ मयंक ने छात्र-छात्राओं की करियर काउंसलिंग की। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और करियर के बेहतर विकल्प चुनने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा को लेकर भी विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। देश के जाने-माने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने यूट्यूब पर लाइव प्रसारण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके बताए। उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों को पहचानने तथा उनसे बचाव के कानूनी और व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के नेतृत्व में संचालित ऑपरेशन MVF और मिशन शक्ति अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि सही करियर मार्गदर्शन और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता उनके उज्ज्वल एवं सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

पवन सूर्यवंशी
ब्यूरो चीफ, ऑल एनसीआर

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की