गौतमबुद्धनगर,एडीसीपी नोएडा श्री अभय कुमार मिश्रा द्वारा थाना सेक्टर 113 का आक्समिक निरीक्षण

गौतमबुद्धनगर,एडीसीपी नोएडा श्री अभय कुमार मिश्रा द्वारा थाना सेक्टर 113 का आक्समिक निरीक्षण किया गया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 15.10.2026 को एडीसीपी नोएडा श्री अभय कुमार मिश्रा द्वारा थाना सेक्टर 113 का आक्समिक निरीक्षण किया गया।

उनके द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय, थाना हवालात, थाना मेस, थाना बैरक एवं महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा थाना कार्यालयों के सभी रजिस्टरों को पूर्ण व सही तरीके से रखरखाव रखने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी व हेड मोहर्रिर को मालखाने में लंबित पड़े माल का शीघ्र निस्तारण कराने, सभी विवेचकों को लंबित पड़ी विवेचनाओं का जल्द से जल्द समापन करने, आईजीआरएस का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को पीड़ित की अविलंब सहायता करने, प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करने व सभी शिकायतों का अविलंब गुणवक्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की