प्रतापगढ़ चिलबिला में पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर बंद मकान में लाखों की चोरी, पुलिसिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रतापगढ़ चिलबिला में पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर बंद मकान में लाखों की चोरी, पुलिसिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। चिलबिला क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त को चुनौती देते हुए बंद मकान को निशाना बनाया। स्थानीय पुलिस चौकी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

बताया जा रहा है कि बीती रात चोरों ने विनोद शर्मा के बंद मकान में घुसकर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का कीमती सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

पुलिस चौकी से बेहद कम दूरी पर हुई इस वारदात ने चिलबिला क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था और रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें