ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन बाद बुक होगा अगला सिलेंडर
संवाददाता: अब्दुल मजीद लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। घरेलू गैस सिलेंडर की रीफिल बुकिंग को लेकर लागू 45 दिन के अंतराल को घटाकर 25 दिन किए जाने की जानकारी सामने आई है। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही जा रही है।
पहले ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को दोबारा सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे।
नियम में बदलाव की जानकारी के बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं में राहत की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि इससे घरेलू जरूरत के समय सिलेंडर की उपलब्धता में सुविधा होगी और लंबे इंतजार से राहत मिलेगी।











