कासगंज: हजारा नहर किनारे देवर-भाभी का सामान मिला, अनहोनी की आशंका; NDRF और PAC कर रही तलाश

कासगंज: हजारा नहर किनारे देवर-भाभी का सामान मिला, अनहोनी की आशंका; NDRF और PAC कर रही तलाश

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। कोतवाली कासगंज क्षेत्र के हजारा नहर पिकनिक पॉइंट के पास मंगलवार सुबह सनसनी फैल गई, जब नहर किनारे दो लोगों का सामान पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू की और PAC फ्लड कंपनी व NDRF की टीमों को मौके पर बुलाया।पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे PRV-7910 के जरिए सूचना मिली थी। मौके पर एक लेडीज पर्स से जेवरात, नकदी और फोटो, जबकि दूसरे पर्स से 4 एटीएम कार्ड, पहचान पत्र और नकदी बरामद हुई है। मौके पर कुछ कपड़े भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार मनोटा गांव निवासी 21 वर्षीय युवक सोमवार सुबह घर से निकला था, जबकि पानीपत में रह रहे उसके बड़े भाई की पत्नी भी सोमवार से घर पर नहीं थी। परिजनों के मुताबिक तड़के युवक ने फोन कर लोकेशन हजारा नहर के पास बताई थी, जिसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर जरूरी जानकारी जुटाई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल NDRF और PAC की टीमें नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें