प्रतापगढ़ बाल कल्याण अधिकारियों की मासिक गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला

प्रतापगढ़ बाल कल्याण अधिकारियों की मासिक गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को बाल कल्याण अधिकारियों की मासिक गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में बाल किशोर इकाई, AHTU, बाल कल्याण समिति, अभियोजन अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण इकाई तथा जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान प्रतिभागियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम एवं किशोर न्याय आदर्श नियम-2016 के प्रावधानों का अक्षरशः पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम-2017 के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।

कार्यशाला के दौरान बाल कल्याण अधिकारियों को कार्य के दौरान आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों के समाधान के संबंध में भी जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालकों की देखरेख एवं संरक्षण से जुड़े कार्यों को नियमानुसार और अधिक प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें