Pratapgarh: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल

संवाददाता — सदानंद द्विवेदी लालगंज। लालगंज-अजहरा क्षेत्र में रसूली बाजार के मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे में कमला वर्मा का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से लालगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां कमला व गौतम की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसा लीलापुर थाना क्षेत्र के औरी का पुरवा गांव के पास हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें