प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल से 183 गुम और खोए मोबाइल बरामद
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जनपद पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम और खोए हुए 183 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया है। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार भाटी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा गुम और खोए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के क्रम में अगस्त माह के दौरान CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 183 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अपने गुम और खोए मोबाइल वापस पाने वाले लोगों में खुशी देखने को मिली।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल












