चंडीगढ़ में पंजाब के कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन, सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुई जॉइनिंग

चंडीगढ़ में पंजाब के कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन, सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुई जॉइनिंग

पानीपत। चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटिया, मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाब से जुड़े विभिन्न संगठनों के कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। जॉइनिंग कार्यक्रम की अध्यक्षता सज्जन इंदाछोई ने की।

सज्जन इंदाछोई ने बताया कि उनकी टीम पंजाब में किसान, मनरेगा मजदूर और श्रमिक संगठनों से जुड़े लोगों के बीच लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के संपर्क में है और इसी क्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

बताया गया कि फतेहगढ़, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, मलेरकोटला और जीरकपुर सहित पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन से जुड़े लोग चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान पंजाब और हरियाणा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा भी की गई। इनमें पंजाब में बढ़ते नशे की समस्या सहित अन्य जनहित के मुद्दे शामिल रहे।

कार्यक्रम में महंत जयराम दास जी, साहिल कुमार, मनिंदर सिंह, अरविंद ठाकुर, विक्रम कुमार, चंदन प्रभाकर, अनमोल, पुष्पेंद्र, मुकेश, करमजीत, रजनवीर, शीशपाल, मनजिंदर, नवदीप, मनदीप, आशा, लकी, मनोज, दीपक, जसवीर, नितिन, अभिषेक, कर्ण, हरविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद, सुखचैन सिंह, जसवीर सिंह, प्रभु दयाल, हनी सिंह, चंदन, साहिल, मोहनलाल, अमरिंदर सिंह, आदित्य, जयराम ठाकुर, हर्षपाल सिंह, रविंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, संजीव कुमार पत्रकार, कश्मीर टेडवाल, हरपाल और हरमेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जिला क्राइम रिपोर्टर — सागर गोयल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें