बलरामपुर में मीटर रीडिंग को लेकर उठे सवाल, अधिक बिजली बिल आने से उपभोक्ता परेशान

बलरामपुर में मीटर रीडिंग को लेकर उठे सवाल, अधिक बिजली बिल आने से उपभोक्ता परेशान

संवाददाता शहंशाह | बलरामपुर। परसा पलईडीह क्षेत्र में बिजली मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई महीनों से बिजली विभाग के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर मीटर की रीडिंग नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें वास्तविक खपत के अनुरूप बिल नहीं मिल पा रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि कई मामलों में मौके पर मीटर की रीडिंग किए बिना ही रीडिंग दर्ज किए जाने का आरोप है। इसके बाद बिजली के बिल में अधिक राशि आने से लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रत्येक कनेक्शन की वास्तविक मीटर रीडिंग के आधार पर ही बिजली का बिल जारी किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।

मामले में बिजली विभाग का पक्ष सामने आने के बाद उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें एटा में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें