बिहार बाजार में मांस कारोबारियों की वजह से सड़क जाम, राहगीरों और छात्रों को परेशानी
संवाददाता अमित सिंह बिहार बाजार/प्रतापगढ़। थाना बाघराय क्षेत्र के बिहार बाजार में मांस कारोबारियों की वजह से सड़क पर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहने से राहगीरों, वाहन चालकों और छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे मांस की दुकानों और कारोबार के चलते आवागमन प्रभावित होता है।
बाजार में भीड़ के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने से आने-जाने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर अतिक्रमण और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले कारोबार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि बाजार में आवागमन सुचारु हो सके।
अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई कब करेंगे?
ये भी पढ़ें यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: बहराइच और जालौन समेत 11 अधिकारियों के तबादले











