प्रतापगढ़ 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

प्रतापगढ़ 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अंतिम निस्तारण किया जाएगा। विभिन्न न्यायालयों एवं विभागों से संबंधित मामलों को भी लोक अदालत में निस्तारण के लिए रखा जाएगा।

विशेष बात यह है कि लोक अदालत में मामलों का निस्तारण पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें