यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: बहराइच और जालौन समेत 11 अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में 11 अधिकारियों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: बहराइच और जालौन समेत 11 अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में 11 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी और विकास प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।

स्थानांतरण के तहत सुशील प्रताप सिंह को सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। वहीं अतुल कुमार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुल सचिव एवं संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया है।

राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर और संजय कुमार सिंह को उपनिदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमोद झा को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), गोंडा तथा योगेश्वर सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, झांसी बनाया गया है।उत्तर प्रदेश में 11 अधिकारियों का तबादल

बहराइच और जालौन के जिलाधिकारी बदले

तबादला सूची में राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी जालौन को अब जिलाधिकारी बहराइच की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं समीर को जिलाधिकारी जालौन नियुक्त किया गया है। समीर इससे पहले विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को के पद पर तैनात थे।

इसके अलावा आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को बनाया गया है। बी. सूदन को नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी और पंकज वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के इस फेरबदल के बाद कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें