प्रतापगढ़ ससुराल में विवाद के बाद मायके आई विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़ ससुराल में विवाद के बाद मायके आई विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव में एक विवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया। बताया गया कि 27 वर्षीय प्रतिभा सिंह की शादी सांगीपुर थाना क्षेत्र के डांडी गांव में हुई थी।

परिजनों के अनुसार, ससुराल में सास-ससुर से विवाद के बाद प्रतिभा एक दिन पहले अपने भाई के साथ मायके आई थी। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वह घर परिसर में अमरूद के पेड़ के पास मृत अवस्था में मिली।
सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें चंडीगढ़ में पंजाब के कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन, सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुई जॉइनिंग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें