रायगढ़ के पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया राधा कृष्ण मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा/प्रतापगढ़। ब्लाक बाबागंज के रायगढ़,कुटिलिया में कच्चा मकान ढहने से प्रभावित पीड़ित परिवार की मदद के लिए राधा कृष्ण मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट आगे आया। गुरुवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष नागेश शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सहयोगियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 10 हजार रुपये नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को साड़ी, कपड़े, फल आदि आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष नागेश शुक्ला ने पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है।
सहायता पहुंचाने वालों में भुनेश्वर तिवारी एडवोकेट, कमलाकांत मिश्र पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन कुंडा, पंकज पाण्डेय, सुरेश प्रताप पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, राजेश शुक्ला, समाजसेवी आदर्श पाण्डेय, संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी माधव शुक्ला, महाराजपुर प्रधान पिंटू मिश्रा सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
पीड़ित परिवार की मदद के लिए लगातार सामाजिक संगठनों और लोगों के आगे आने से परिवार को राहत की उम्मीद जगी है।












