जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली देहात पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को दबोचा

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा, 11 सितंबर। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई।

थाना कोतवाली देहात पुलिस ने थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 411/2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 352, 109, 351(3) और 3(5) बीएनएस से संबंधित वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिद्धांत यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव निवासी वर्मानगर, थाना कोतवाली नगर, एटा तथा आदित्य भारद्वाज पुत्र सुरेंद्र निवासी आवास विकास कॉलोनी, अलीगंज रोड, थाना कोतवाली नगर, एटा के रूप में हुई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष केके लोधी, उपनिरीक्षक अभिषेक वत्सल, कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल आकाश चौधरी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें लखनऊ: आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें