प्रतापगढ़ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, अंबेडकर चौराहे पर फूंका पुतला
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च पर निकले। जुलूस अंबेडकर चौराहे पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंककर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी आगे भी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
पुतला दहन के दौरान अंबेडकर चौराहे पर कुछ देर तक माहौल गरम रहा। प्रदर्शन में जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक मुन्ना यादव, राज कुमार पाल, संजय पांडेय, आशुतोष पांडेय, शांति सिंह, वासिक खान, ज्योत्सना सिंह, शांतनु सिंह, मनीष पाल, जावेद, अनिल यादव समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ प्रदर्शन अंबेडकर चौराहे पर पुतला दहन के साथ समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में मांग को लेकर खासा उत्साह और आक्रोश नजर आया।












