ऊंचाहार में अतुल सिंह का हुंकार, बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी

ऊंचाहार में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, अतुल सिंह ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई

रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने रोहनिया ब्लॉक के परसीपुर, पूरे ननकू, सरेनी, मतरमपुर और रसूलपुर समेत कई गांवों में चौपाल, नुक्कड़ सभा और मार्च कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

जनसभा को संबोधित करते हुए अतुल सिंह ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हाल में हुए राज्यों के चुनावों को लेकर सवाल उठ रहे हैं और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को लेकर चिंतित है।

अतुल सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें देशभर में जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने ऊंचाहार क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। अतुल सिंह ने कहा कि ग्रामीण आवारा पशुओं, बिजली की समस्या, टूटी सड़कों और प्राथमिक विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर भी जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी महासचिव शिवानंद मौर्य, रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति प्रसाद सरोज, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडे, डॉ. आनंद प्रकाश सरोज, तारा गुप्ता, गोलू अग्रहरि, गौरव सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप पाल, विनीत यादव, रामकुमार सविता, राम प्रकाश सरोज, फूलचंद मौर्य, रामकुमार मौर्य, मोहम्मद नियाज, उदय प्रकाश मौर्य, मोहम्मद कादिर, मोहम्मद कलाम, शाहिद अंसारी, संतोष कुमार सरोज, संतोष विश्वकर्मा, गिरधारी लाल, सोनू सैनी, रविदास गौतम, बिंदादीन गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा, दिनेश शुक्ला, राम सुमेर यादव, शिव मूरत यादव, वासुदेव यादव, दिनेश सरोज, शिव बहादुर पटेल, अरुण निर्मल, अनिल कुमार सरोज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें