ऊँचाहार: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साईकल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
संवाददाता धीरेंद्र कुमार ऊँचाहार (कोतवाली क्षेत्र): क्षेत्र के एनटीपीसी गेट नंबर-2 के समीप बुधवार दोपहर दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साईकल सवार एक 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया गया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमधमा मजरे बहेरवा निवासी लगभग 70 वर्षीय रामदास शुक्ल किसी कार्यवश साईकल से ऊँचाहार आ रहे थे। इसी दौरान, एनटीपीसी गेट नंबर-2 के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकल में जोरदार टक्कर मार दी।











