प्रतापगढ़ चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में 3 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ में बुधवार को चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तीन सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में रामखेलावन यादव, चंद्रशेखर पाल और वरिष्ठ सपा नेता एवं अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं।
गिरफ्तारी की सूचना के बाद सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल और विधायक डॉ. आरके वर्मा समेत कई नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए तीनों की तत्काल रिहाई की मांग की।
सपा नेताओं ने कहा कि यदि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।











