प्रतापगढ़ अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी पहुंचे डीएम, पुस्तकालय का किया निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय बुधवार शाम अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी पहुंचे। उन्होंने साहित्यकार एवं कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में बने पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने ग्राम प्रधान विकास यादव से गांव की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। उन्होंने गांव के विकास का खाका तैयार करने की बात कही। इस दौरान एसडीएम अनुराग सिंह भी मौजूद रहे।
बता दें कि बाबूपट्टी डॉ. हरिवंश राय बच्चन का पैतृक गांव है। उनकी स्मृतियों को सहेजने के उद्देश्य से वर्ष 2006 में जया बच्चन ने पुस्तकालय का लोकार्पण किया था। हालांकि, लंबे समय से पुस्तकालय की स्थिति और उसके संचालन को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम में बाबूपट्टी का जिक्र होने के बाद गांव एक बार फिर चर्चा में आया।
अमिताभ बच्चन ने पुस्तकालय शुरू न हो पाने पर माफी मांगते हुए इसे जल्द शुरू कराने का भरोसा दिया था। अब डीएम के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को गांव की सड़क, पुस्तकालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की उम्मीद जगी है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में 3 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार











