स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से ई-रिक्शा सवार की मौत, हादसे के बाद मचा कोहराम
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
महेशगंज। थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार पूरे किशुनी निवासी विश्वनाथ सरोज (60) उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल विश्वनाथ सरोज को तत्काल सीएचसी महेशगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी है।











