पूजा-पाठ के नाम पर गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

पूजा-पाठ के नाम पर गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता – सदानंद द्विवेदी

लालगंज। गृह शांति और गड़ा धन निकालने का झांसा देकर पूजा-पाठ के नाम पर लोगों से रुपये और सोने-चांदी के आभूषण ऐंठने वाले गिरोह के खिलाफ लालगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चांदी की पायल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूजा-पाठ और गड़ा धन निकालने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। बीती 3 अक्टूबर की रात जैनेपुर गांव के पास स्थित एक मंदिर में पूजा-पाठ के नाम पर वादी से रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लिए गए थे।

आरोप है कि पूजा के दौरान खेमराज नामक आरोपी आभूषण लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं उसका साथी मोहित कुमार शर्मा सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया और मौके से भाग नहीं सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मोहित कुमार शर्मा सहारनपुर जिले के टीतरो थाना क्षेत्र के कोलाखेड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की चांदी की पायल बरामद की है।

पुलिस फरार आरोपी खेमराज की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें