एटा: अखंड भारत संकल्प के साथ मनाया जाएगा विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस

अखंड भारत संकल्प के साथ मनाया जाएगा विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा: विश्व हिंदू परिषद के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर 14 अगस्त से 24 अगस्त तक जिले की प्रत्येक समिति में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम करतला स्थित निजी विद्यालय में खंड समिति की बैठक में विभाग संगठन मंत्री कपिल तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक समिति के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित कर हिंदू समाज को एकजुट करें और वर्तमान चुनौतियों से अवगत कराएं। मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों को भी कार्यक्रमों में शामिल कर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहचान छिपाकर हिंदू समाज की महिलाओं और नाबालिग बेटियों को बरगलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है। 14 अगस्त को अपराह्न 3 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, रेलवे रोड पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा, जिसमें मुख्य वक्ता अभय प्रताप सिंह, प्रांत सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद होंगे।

बैठक में हरिओम चौहान, राघवेंद्र सोलंकी, प्रताप सिंह, दिनेश तिवारी, इंद्रेश राजपूत, सोनू कुमार, संजय, नितेश, राजीव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें भारतीय हलधर किसान यूनियन का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया