कानपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से उतरते समय गिरे ऊँचाहार के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कानपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से उतरते समय गिरे ऊँचाहार के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
ऊँचाहार संवाददाता धीरेंद्र कुमार ​ ऊँचाहार/कानपुर: दिल्ली से घर लौट रहे ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की कानपुर के किदवई नगर स्टेशन के पास ट्रेन से उतरते समय हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास हालत में कानपुर के लिए रवाना हो गए
​ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा संतुलन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कमोली गाँव निवासी शैलेंद्र मौर्य (22) पुत्र बेटालाल मौर्य बुधवार को दिल्ली से ऊँचाहार एक्सप्रेस पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। यात्रा के दौरान कानपुर के किदवई नगर स्टेशन के पास ट्रेन से उतरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने के कारण वह चलती ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
​पुलिस ने की शिनाख्त, परिजनों को दी सूचना
हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों और सामान के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त की और तत्काल ऊँचाहार स्थित उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी है।
​घर का बड़ा बेटा था शैलेंद्र, रोज़गार की तलाश में गया था दिल्ली
परिजनों के मुताबिक, शैलेंद्र अपने पिता बेटालाल मौर्य के दो बेटों में बड़ा था। वह इसी महीने रोज़गार के सिलसिले में घर से दिल्ली गया था। किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उसकी यह यात्रा अंतिम साबित होगी। घटना की जानकारी मिलते ही कमोली गाँव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें