प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने KP हिंदू इंटर कॉलेज स्थित PET-2026 परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने KP हिंदू इंटर कॉलेज स्थित PET-2026 परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने KP हिंदू इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसपी ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और अभ्यर्थियों के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने तथा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के आवश्यक निर्देश दिए।

जनपद पुलिस द्वारा PET-2026 परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें