साइबर ठगों का कहर, WhatsApp पर APK फाइल भेजकर खाली कर रहे बैंक खाता, प्रतापगढ़ में भी अलर्ट।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। जी हां दोस्तों आपको बता दें कि जनपद में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। लोगों के WhatsApp पर शादी का कार्ड, बिजली का बिल, पीएम किसान योजना, ई-चालान या बैंक KYC अपडेट के नाम पर एक APK फाइल भेजी जा रही है। इसके साथ ही जैसे ही यूजर उस फाइल को इंस्टॉल करता है, उसके फोन का पूरा कंट्रोल ठगों के हाथ में चला जाता है और बिना OTP के ही खाता खाली हो जाता है।
कैसे करते हैं ठगी?
1. ठग सबसे पहले आपको WhatsApp पर Wedding-Invitation.apk PM-Kisan.apk , `Electricity-Bill.apk जैसी फाइल भेजते हैं।
2. फाइल इंस्टॉल होते ही वो आपके SMS, OTP और बैंकिंग ऐप पढ़ने की परमिशन ले लेती है।
3. इसके बाद आपका फोन बैकग्राउंड में ठगों को OTP भेजता रहता है और आपका पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर हो जाता है। इसके अलावा आपको बता दें कि पिछले दिनों बांका और मुंबई में इसी तरह 20 लाख और 5.85 लाख की ठगी के मामले सामने आए हैं।
बचने के उपाय क्या हैं?
– WhatsApp पर आई किसी भी अनजान APK फाइल को कभी इंस्टॉल न करें।
– किसी भी बैंक या सरकारी विभाग द्वारा WhatsApp पर APK फाइल नहीं भेजी जाती।
– फोन में Settings > Install Unknown Apps को बंद रखें।
– यदि गलती से इंस्टॉल हो गई है तो तुरंत इंटरनेट बंद कर ऐप को अनइंस्टॉल करें और बैंक को सूचित करें।
ठगी होने पर क्या करें?
तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।











