प्रतापगढ़ संग्रामगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

प्रतापगढ़ संग्रामगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में लालूपट्टी निवासी शिवकुमार मौर्य पुत्र छेदीलाल मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल सीएचसी संग्रामगढ़ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

शिवकुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी रीना मौर्य और चार नाबालिग बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। पिता की मौत के बाद चारों मासूम बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य को लेकर परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई संतलाल मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार

इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत है। ऐसे में प्रशासन से मांग की जा रही है कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भरण-पोषण में मदद मिल सके।

आखिर इन चार मासूम बच्चों का सहारा कौन बनेगा? पिता को खो चुके इन बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें