प्रतापगढ़ कोहंडौर रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़ कोहंडौर रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग फाटक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें