प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं को मिला लैपटॉप, विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा
संवाददाता -सदानंद द्विवेदी
लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के परानीपुर पटेल नगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
विधायक आराधना मिश्रा मोना के पुत्र राघव मिश्रा ने मेधावी छात्राओं को लैपटॉप प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पलक सरोज और रागिनी पटेल को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक कक्ष के निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई।
इसके अलावा नसीरपुर इंटर कॉलेज की दो मेधावी छात्राओं को भी लैपटॉप प्रदान किए गए। वहीं रंकी के सद्भावना मेले में लोक कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।












